लुधियाना जिले में जगराओं के सिधवां बेट में स्थित बिजली घर से चोरी का मामला सामने आया है। बिजली विभाग का करीब 1.5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बिजली विभाग के सहायक कार्यकारी इंजीनियर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार चोर बिजली की तारों के 15 बंडल, स्पा सिस्टम का सामान, ऑनलाइन यूपीएस, डीएमपी और 50 किलो एसीएसआर समेत कई सामान चुरा ले गए। एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सिधवां बेट में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस दफ्तर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


