फाजिल्का में नशे को लेकर सरपंच की चेतावनी:किसी के पास नशीला पदार्थ पड़ा है, तो चार घंटे में ठिकाने लगाए

फाजिल्का जिले के जलालाबाद के गांव कनला वाला झुग्गे से एक वीडियो सामने आई है l जहां नशे के खिलाफ सरपंच ने पूरी पंचायत में बोलते हुए कहा कि अगर गांव में किसी के पास कोई नशीला पदार्थ पड़ा है, तो वह दो-चार घंटे का समय है, आगे पीछे कर दे l नहीं तो कल से कार्यवाही होगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा l कल से होगी सख्त कार्रवाई जानकारी के अनुसार जलालाबाद के गांव कनला वाला झुग्गे में नशे के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसको लेकर अब गांव की पंचायत एकत्र हुई और सरपंच ने भरी पंचायत में दो टूक साफ कर दिया है कि अगर किसी के पास गांव में कोई नशीला पदार्थ पड़ा है, तो वह उसे दो-चार घंटे में ठिकाने लगा दे, नहीं तो कल से सख्त कार्रवाई होगी l शिकायतों के बाद लिया फैसला पुलिस प्रशासन के साथ है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा l उन्होंने कहा कि लगातार गांव से मिल रही शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया है l इतना ही नहीं अगर कोई मामले में पकड़ा गया, तो उसकी कोई सिफारिश भी नहीं करेगा l नशे को लेकर सरकार सख्त है l जिसके चलते उन्होंने गांव में यह फैसला लिया है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *