जलालाबाद में तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, बाइक से जा रहे थे जा रहे थे सप्लाई करने

फाजिल्का की जलालाबाद की सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है l पकड़े गए आरोपी जलालाबाद इलाके के रहने बताए जा रहे हैं l पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है l जलालाबाद के डीएसपी जतिंदर सिंह गिल ने बताया कि जलालाबाद सदर थाना पुलिस गश्त पर थी l इस दौरान जलालाबाद इलाके के गांव ढंडी कदीम के पास तीन नौजवान बाइक पर आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम ने साथी कर्मचारियों की मदद से काबू कर उनके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है l पकड़े गए आरोपियों की पहचान मलकीत सिंह, अरविंद सिंह निवासी ढंडी खुर्द, हरजीव सिंह निवासी ढाणी नत्था सिंह वाला दाखली ढंडी कदीम के रूप में हुई है l आरोपी हेरोइन बेचने की फिराक में थे l अब पुलिस इन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी और पूछताछ की जाएगी कि यह हेरोइन कहां से लेकर आए थे और किसे बेचने निकले थे l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *