जगराओं में 25 लाख की हेरोइन जब्त:3 तस्कर गिरफ्तार, मोगा से लेकर आए, भाई पहले से जेल में बंद

लुधियाना की जगराओं पुलिस ने 3 नशा तस्करी को पकड़ा है। आरोपियों से 25 लाख रुपए कीमत की 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान मोगा के गांव पत्तो हीरा सिंह के रविंदर सिंह उर्फ गब्बर, दविंदर सिंह उर्फ राजन और पवनदीप सिंह उर्फ पवन के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के एसआई गुरसेवक सिंह के अनुसार, पुलिस टीम हाईट्रेक नाके पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि बाइक सवार तीन व्यक्ति मोगा से जगराओं की तरफ नशीले पदार्थ लेकर आ रहे हैं।पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने थाना सदर में मामला दर्ज कर आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी रविंदर सिंह का भाई पहले से ही नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद है। भाई के जेल जाने के बाद रविंदर ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर यह धंधा शुरू किया। कॉल डिटेल्स की जांच कर रही पुलिस
पुलिस आरोपियों का पिछला रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही उनके मोबाइल की कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी जगराओं में किसको हेरोइन की सप्लाई करने आए थे।जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी मेहनत मजदूरी का काम करते थे। रविंदर अपने भाई के संपर्क में आकर नशा तस्करी का धंधा करने लगा। इस दौरान उसने अपने दोस्तों को भी इस धंधे में शामिल कर बड़े स्तर पर काम करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने जैसे जैसे पैसे बनते गए। मेहनत मजदूरी का काम धीरे धीरे बंद कर दिया। इसी के चलते आरोपियों से 25 लाख की कीमत वाली 50 ग्राम हेरोइन बरामद हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *