बरनाला में व्यक्ति ने सुसाइड किया:जहर पिया, पत्नी के अवैध संबंध से परेशान था, दो बच्चों का पिता

बरनाला में पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान एक व्यक्ति ने जहर पीकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। महल कला के रहने वाले तरुण कुमार की शादी 2013 में काजल रानी से हुई थी। दंपती के दो बच्चे भी हैं। मृतक के भाई अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि तरुण ने उसकी पत्नी काजल को आरोपी सुखचैन प्रीत के साथ घूमते हुए देख लिया था और दोनों में अवैध संबंध थे। तरुण को इलाज के लिए डीएमसी हॉस्पिटल लुधियाना ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी काजल और सुख चैन सिंह फिलहाल फरार है। पुलिस उनको पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *