जलालाबाद में दो बाइक की टक्कर:पूर्व विधायक आंवला ने घायल मां-बेटे को देख रोका काफिला, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

फाजिल्का जिले के जलालाबाद के नजदीक हाईवे पर एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार मां बेटे के बीच गांव से निकल रहे बाइक राइडर ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान दोनों मां बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गए। सड़क पर गिरा देख मौके से गुजर रहे पूर्व विधायक रमिंदर आंवला ने अपनी गाड़ियों का काफिला रोका और घायलों को अपनी गाड़ी में सावर कर सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। सिर में चोट लगने से महिला बेसुध जानकारी के अनुसार जलालाबाद से बाहर निकलते हाईवे पर दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। एक बाइक पर गांव टाहली वाला से आ रहे मां बेटा सवार थे, तो दूसरा बाइक राइडर स्थानीय गांव का रहने वाला था। हादसे में बाइक सवार मां बेटा बुरी तरह से घायल हो गए। जिसमें से महिला के लड़के के सिर पर चोट लगने से वह बेसुध हो गया। परिजनों से संपर्क कर किया सूचित वहीं लोग एम्बुलेंस को फोन कर रहे थे कि मौके से गुजर रहे जलालाबाद से पूर्व विधायक ने अपनी गाड़ियों का काफिला रोका और घायल मां बेटे को अपनी गाड़ी में सवार कर नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया और डॉक्टर को फोन कर तुरंत प्राथमिक इलाज देने की बात कही। इसके बाद घायलों के पारिवारिक सदस्यों से संपर्क कर उन्हें भी सूचित किया गया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *