जलालाबाद में सतलुज में जलस्तर बढ़ने से जलभराव:नाव की मदद से जा रहे लोग, बोले- बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे, फसलें जलमग्न

पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बरसात के बाद अब मैदानी इलाकों में इसका असर देखने को मिल रहा है। सतलुज में छोड़े जा रहे पानी का असर इस कदर बड़ा कि अब सतलुज नदी में जलस्तर बढ़ने से फाजिल्का के जलालाबाद इलाके के कई गांव पानी की चपेट में आ गए हैं। घटना जलालाबाद के गांव आतूवाला की है। जहां पर गांव का सड़कों का संपर्क टूट गया है और गांव में आने-जाने के लिए लोगों और बच्चों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद गांव निवासी जगदीश सिंह और अन्य लोगों ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं इससे पहले भी जब बाढ़ जैसे हालात बने तो उनके गांव का सादकी संपर्क 2023 में टूट गया था। तब उन्हें नाव उपलब्ध करवाई गई थी और वही नाव इस बार उनके पास मौजूद है। इस बार भी सतलुज नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया और उनके गांव का सड़कों का संपर्क जलालाबाद से टूट गया है। गांव से शहर आने जाने के लिए उन्हें नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। नाव को चलाने के लिए कोई नहीं है। गांव के खुद लोग ही इसे चला पानी के इस रास्ते को तय करते हैं। उन्होंने बताया कि इससे जहां उनकी फसलें पानी की चपेट में आ गई और प्रभावित हो रही है। वही उनके बच्चों का स्कूल आना जाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से इस जगह पर फ्लाईओवर की मांग की है। ताकि इस समस्या का समाधान हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *