फाजिल्का में जलालाबाद के राजपूत मोहल्ले में गली में सीवरेज ओवरफ्लो होने से गंदा पानी जमा हो गया। लगातार शिकायतें मिलने के बाद नगर कौंसिल के कर्मचारियों को साथ लेकर नगर कौंसिल उपाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। जिनके साथ मोहल्ले के कुछ लोगों ने बहसबाजी की। हालांकि इस समस्या को लेकर उन्होंने घरों में भैंस पालने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराया। जिनके घर से निकलने वाला गोबर सीवरेज में जा रहा था और इसे लेकर उन्होंने भैंस पालने वाले लोगों के सीवरेज कनेक्शन काटने की आदेश दिए। नगर कौंसिल के उपाध्यक्ष हरीश सेतिया ने बताया कि जलालाबाद के राजपूत मोहल्ले से लगातार उन्हें शिकायतें मिल रही थी कि गली में सीवरेज बंद हो गया है। ब्लॉकेज होने से गंदा पानी गली में जमा हो गया है। न सिर्फ बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है, बल्कि लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आरोपी गलती मानने के बजाय करने लगा बहस उन्होंने बताया कि, वह नगर कौंसिल के कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने घर में भैंस पालन करने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि आरोपी व्यक्ति अपनी गलती मानने की बजाय नगर कौंसिल के कर्मचारियों और उनसे बहस करने लगा। उन्होंने कहा कि, इस बात पर स्पष्ट हुआ कि भैंस पालन करने वाले व्यक्ति के घर से निकलने वाला गोबर सीवरेज में जा रहा है। जिस वजह से ब्लॉकेज हो रही है। इसको लेकर उन्होंने जहां गली की सफाई के आदेश दिए, वहीं उन्होंने कहा कि सिर्फ इस गली के ही नहीं बल्कि शहर में जहां भी लोग भैंस पालन पोषण का काम कर रहे हैं और उनका सारा गोबर सीवरेज में जा रहा है । उनके कनेक्शन काट दिया जाए।


