लुधियाना में 24 अगस्त को किसान रैली करेंगे:फाजिल्का में बैठक कर फैसला, कैबिनेट में लैंड पूलिंग स्कीम रद्द करने की मांग

फाजिल्का की अनाज मंडी में बने मार्केट कमेटी दफ्तर में आज यानी गुरुवार को किसानों की बैठक हुई, जिसमें यूनियन के पदाधिकारी और किसानों ने भाग लिया। इस बैठक में फैसला लिया गया कि सरकार लैंड पूलिंग स्कीम पॉलिसी को पंजाब कैबिनेट में रद्द करें। अन्यथा किसान 24 अगस्त को लुधियाना के समराला में बड़े स्तर पर रैली की जाएगी। भारतीय किसान यूनियन कादियां के प्रदेश प्रेस सचिव मास्टर बूटा राम ने बताया कि आज उनके द्वारा फाजिल्का के मार्केट कमेटी दफ्तर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें यूनियन के पदाधिकारी सहित किसान सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस मीटिंग में उनके द्वारा पंजाब सरकार की किसान और मजदूर को मारने के लिए बनाई गई लैंड पूलिंग स्कीम की निंदा की गई। उन्होंने कहा कि 24 अगस्त से पहले अगर पंजाब सरकार द्वारा कैबिनेट के जरिए इस लैंड पुलिस स्कीम पॉलिसी को रद्द नहीं किया जाता तो संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा 24 अगस्त को समराला में बड़े स्तर पर रैली का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *