जलालाबाद के मार्केट कमेटी के पीछे करीब सवा तीन करोड़ रुपए खर्च कर नई फल और सब्जी मंडी बन गई है। यहां पर एक प्लानिंग के तहत रेहडियां लगाई जा सकेंगीं। इसके रेहड़ी लगाने वालों को टोकर नंबर दिए गए हैं, अब वह टोकन नंबरों के जरिए अपनी अपनी जगह पर रेहड़ी लगाएंगे । जहां पर सब्जी और फ्रूट बेच जा सकेगा । शहर में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी । जिसको लेकर यह फैसला लिया गया और इस नई मंडी का निर्माण किया गया । जानकारी देते हुए जलालाबाद से विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने बताया कि जलालाबाद शहर में ज्यादातर रेहड़ियां बेतरतीब लगी हुई हैं । जिस वजह से ट्रैफिक जाम और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसका समाधान करते हुए जलालाबाद की मार्केट कमेटी के पीछे फल और सब्जी मंडी का निर्माण पूरा हो गया है। जिसे डाक्टर भीम राव अंबेदकर फल और सब्जी मंडी का नाम दिया गया है। जहां पर अब सभी रेहड़ी पर फ्रूट और सब्जी बेचने वाले विक्रेता अलाट किए गए नंबरों पर अपनी रेहड़ी लगाएं । मंडी का उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा । विधायक ने कहा कि इस पर करीब सवा 3 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं । मकसद एक ही है कि शहर में प्रभावित हो रही ट्रैफिक व्यवस्था को सही किया जा सके । उन्होंने साथ ही इलाके के लोगों को भी अपील की कि अब इस मंडी में जाकर इन लोगों से खरीदारी करें । ताकि बाजार में फ्रूट बेचने वाले इन विक्रेताओं को मंडी में कोई दिक्कत न आए ।


