जलियांवाला बाग में मध्यप्रदेश के समाज सेवियों ने राष्ट्र समर्पण का लिया संकल्प

अमृतसर | हजारों राष्ट्रभक्त और शहीदों की शहादत के पवित्र स्थल जलियांवाला बाग में शुक्रवार को मध्यप्रदेश से समाज सेवक पहुंचे। उन्होंने शहीदों के आदर्शों का अनुकरण करने और उनके प्रति श्रद्वांजलि अर्पित करते अखंड ज्योति के समक्ष नमन किया। भोपाल से आए समाज सेवक एड. राजेश मल्होत्रा और उनके पति राकेश मल्होत्रा ने राष्ट्र समर्पण का संकल्प लिया। दोनों समाज सेवक मध्य प्रदेश में जन फ्री फैमिली काउंसलिंग सैल की डायरेक्टर डा. स्वराज ग्रोवर के सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देते रहे हैं। इस मौके पर कई पुरस्कारों से नमाजे प्रसिद्ध गायक गुरप्रीत सिंह कोहली ने भी शहीदों के प्रति श्रद्वासुमन अर्पित किए। इस मौके पर डा. स्वराज ग्रोवर ने कहा कि हमें शहीदों के सपनों को साकार करना है। हर भारतीय को राष्ट्र के लिए जीना मरना है। इस मौके पर गुरप्रीत और मल्होत्रा दंपति को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *