अमृतसर | पंजाब फेडरेशन फाइटर उत्तराधिकारी संस्था की ओर से जलियांवाला बाग में बैसाखी का पर्व मनाया। जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से करीब 200 सदस्यों का जत्था पहुंचा। संस्था के ऑल इंडिया कमेटी सदस्य लखविंदर सिंह झंडा, कुलवंत सिंह जत्थे ने जलियांवाला बाग में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सर्वसहमति से फैसला लिया कि देशभर के सभी स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को एकजुट करके मांगों को मनमाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर संस्था के पंजाब प्रधान चेतन सिंह सेखों, जिला प्रधान रामपाल सिंह, सतनाम सिंह तरनतारन प्रधान, राम सिंह नवां शहर प्रधान, अवतार सिंह प्रधान रायकोट, रोपड़ प्रधान बलदेव सिंह मौजूद थे।


