अमृतसर| हिमाचल प्रदेश के शाहतलाई में सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मास के सालाना मेले के उपलक्ष्य में फेरी निकाली गई। मजीठा रोड 88 फुट रोड के बाबा बालक नाथ मंदिर से रविवार को निकाली फेरी विशाल विहार के चिंतपूर्णी मंदिर में पहुंची। जिसमें बच्चे, महिलाएं पुरुष और बुजुर्ग भी शामिल हुए। मंदिर से चलकर फेरी कई इलाकों से होते चिंतपूर्णी मंदिर में पहुंची। ढोल और चिमटे के साथ निकाली फेरी में भक्तों ने मिलकर बाबा जी के भजन गाए। बाबा के भक्तों ने बाबा जी की आरती उतार कर फलों, मिठाई से भोग लगाकर प्रसाद बांटा।


