अमृतसर | कोर्ट रोड स्थित सेंट पाल चर्च में डीओए सीएनआई की तरफ से रविवार को पाम संडे मनाया। पाम संडे पर शांति मार्च निकाला गया। ईसाई समुदाय डायोसिस ऑफ अमृतसर चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया की अध्यक्षता में निकाले शांति मार्च में कई लोग पहुंचे। इसमें पाम की डालियां और उनके पत्तों से बने क्रॉस लेकर ईसाई सड़कों पर निकले। जिसमें अजनाला, बटाला, खेमकरण, तरनतारन, अटारी और भिंडी सैदां सहित अन्य इलाकों से मसीह भाइचारे के लोग पहुंचे। चर्च से शुरु होकर शांति यात्रा कोर्ट रोड, क्वीन रोड, कूपर रोड, भंडारी ब्रिज, रेलवे स्टेशन, ग्रैंड होटल रोड से होते वापस चर्च में समाप्त हुई।


