फिरोजपुर| हॉकी के जिले में पुन विस्तार हेतु चर्चा करने के मनोरथ से फिरोजपुर हॉकी एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता द्वारा की गई। इस दौरान जिले में हॉकी खिलाड़ियों को दी जा रही ट्रेनिंग, विभिन्न प्रतियोगिताओं पर विचार-विमर्श हुआ। डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता ने कहा कि जल्द ही जिले में पहली बॉर्डर ब्रेवहार्टस इनविटेशनल हाकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से टीमें आमंत्रित की जाएगी। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप में जूनियर ब्वॉयज खेलेंगे और विजेता टीमों को नकद पुरस्कार और ट्राफियां भेंट की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर ने हॉकी के क्षेत्र में देश को बड़े ओलंपियन दिए है और फिर से हॉकी के क्षेत्र में फिरोजपुर का नाम विश्व भर में रोशन किया जाएगा।


