जल महल में डैड बॉडी तैरती मिली:मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी जानकारी, ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने बॉडी की रिकवर

जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना इलाके में आज सुबह जलमहल में एक डैड बॉडी तैरती हुई दिखाई दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर के पानी में डैड बॉडी होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डैड बॉडी को बाहर निकल कर एसएमएस मोर्चरी में रखवाया। मौके पर मौजूद राजू सोनी ने बताया कि वह हर दिन की तरह आज भी जल महल की पाल पर वॉक कर रहा था। इसी दौरान पानी में उन्हें एक डैड बॉडी तैरती हुई दिखाई दी। जिस के बाद उन्होंने शोर किया तो कुछ और लोग भी मौके पर पहुंची। हम लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर के जल महल में डैड बॉडी होने की जानकारी दी। जिस के बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डैड बॉडी को बाहर निकल कर एसएमएस मोर्चरी में रखवाया। डैड बॉडी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने डैड बॉडी को बाहर निकाल कर उसकी फोटो को आसपास के थानों में सर्कुलेट कर दिया हैं। मृतक की पहचान करने का पुलिस टीम प्रयास कर रही हैं। वहीं मृतक की डैड बॉडी से पुलिस को कुछ कागज मिले हैं जिन से भी मृतक की पहचान करने के प्रयास किये जा रहे हैं। पहले भी कई बार मिली चुकी डैड बॉडी जल महल में पहले भी कई बार डैड बॉडी तैरती हुई मिली हैं। कई बार सुसाइड तो कई बार हादसा इस का कारण बताया जाता हैं। लेकिन इतने हादसे होने के बाद भी यहां पर सुरक्षा गार्ड,सीसीटीवी कैमरे या तालाब के पास बैरिकेट नहीं लगाए गए। जहां पर लोग आसानी से पानी के पास पहुंच जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *