जशपुरनगर| भूमि संसाधन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलग्रहण विकास घटक के अंतर्गत 19 नवंबर से 19 दिसंबर तक वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत राज्य स्तरीय सोशल मीडिया प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जिसका उद्देश्य जल संचयन संरचनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रतिभागियों को जल संचयन संरचनाओं या बागवानी गतिविधियों पर आधारित 30 से 60 सेकंड की रील या फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर निर्धारित हैशटैग ‘डब्ल्यूडीसी पीएमकेए सवाई वाटरशेडमहोत्सव 2025’ के साथ पोस्ट करना होगा। चार रील विजेताओं को ₹50,000 और 100 फोटोग्राफी विजेताओं को ₹1,000 का पुरस्कार दिया जाएगा।


