10 गांवों को मॉडल सोलर विलेज के रूप में किया जाएगा विकसित

भास्कर न्यूज ​| जशपुरनगर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत जशपुर जिले में ग्रामों को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया को जिला स्तरीय चयन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर रोहित व्यास के नेतृत्व में औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मॉडल सोलर विलेज के रूप में 5,000 से अधिक आबादी वाले राजस्व ग्रामों का चयन किया जाना आवश्यक है। चूंकि जिले में 5,000 से अधिक आबादी वाले ग्रामों की संख्या 10 से कम है, इसलिए जिला स्तरीय समिति द्वारा जिले के प्रथम 10 सर्वाधिक आबादी वाले ग्रामों के मध्य एक छह माह की प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। गैर सरकारी माध्यम से सर्वाधिक सौर ऊर्जा का उपयोग दिशा-निर्देशों के अनुसार, उस ग्राम को मॉडल सोलर विलेज के रूप में प्राथमिकता दी जाएगी, जिसमें सरकारी अथवा गैर-सरकारी माध्यमों से सर्वाधिक सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित होगी। ​जिला प्रशासन ने इस प्रतिस्पर्धा के लिए जिले के 10 सर्वाधिक आबादी वाले ग्रामों को सूचीबद्ध किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *