जवान को ढाई साल की बेटी ने दी अंतिम विदाई:4KM लंबी तिरंगा यात्रा निकाली, जम्मू-कश्मीर में करंट लगने से हुई थी मौत

सांबा (जम्मू-कश्मीर) में ट्रेन की छत पर करंट लगने से सेना के जवान की मौत हो गई। फलोदी के रहने वाले जवान रामचंद्र चौधरी का बुधवार दोपहर पैतृक गांव श्रीकृष्णनगर धर्मादा टांका की ताजाणियों में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दोपहर करीब 3 बजे जवान की ढाई साल की बेटी दीक्षा और भाई भगवानाराम ने मुखाग्नि दी। इससे पहले, सुबह 9 बजे जवान की पार्थिव देह उनके गांव लाई जा रही थी। ग्रामीणों-स्कूली बच्चों ने गांव से करीब 4 किलोमीटर पहले एंबुलेंस का रास्ता रोक लिया। ग्रामीण जवान रामचंद्र चौधरी को शहीद का दर्जा देने और गार्ड ऑफ ऑनर देने की मांग कर रहे थे। करीब चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन के बाद जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के साथ अंतिम संस्कार पर सहमति बनी। 4 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों की गार्ड ऑफ ऑनर देने की मांग मान ली गई थी। इसके लिए पोकरण से मंगाई सेना की बड़ी गाड़ी में दोपहर एक बजे तिरंगा यात्रा शुरू हुई। करीब 4 किलोमीटर लंबी यात्रा जवान के पैतृक गांव श्रीकृष्णनगर धर्मादा टांका की ताजाणियों की ढाणी पहुंची। यहां अंतिम दर्शन के बाद जवान के घर से एक किलोमीटर दूर पैतृक जमीन पर अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि, जवान को शहीद का दर्जा मिलेगा या नहीं, इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। सिकंदराबाद जाने के लिए निकले थे रामचंद्र चौधरी (24) टेरिटोरियल आर्मी की एक बटालियन में श्रीनगर में थे। उनकी नई पोस्टिंग सिकंदराबाद (तेलंगाना) हुई थी। वहीं जाने के लिए सोमवार रात को जम्मू-कश्मीर के सांबा के बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। पिता गोपीराम ने बताया- सोमवार शाम करीब 8 बजे रामचंद्र का कॉल आया था। उसने ताऊ की बेटी की शादी को लेकर बात की थी। उसने बताया था कि ट्रेन में सामान लोड हो गया है। मैं सिकंदराबाद के लिए निकल रहा हूं। मैंने अधिकारियों से बात की है। अगर छुट्टी मिली तो बीच रास्ते से एक-दो दिन के लिए शादी में आ जाऊंगा, वहां से सिकंदराबाद निकल जाऊंगा। हालांकि, जवान ट्रेन की छत पर क्यों चढ़े, ये अभी तक सामने नहीं आ पाया है। 2021 में हुई थी शादी रामचंद्र के परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, दिव्यांग भाई, बहन, पत्नी और ढाई साल की बेटी है। रामचंद्र और उसके भाई-बहन की शादी हो चुकी है। रामचंद्र की शादी साल 2021 में हुई थी। रामचंद्र एक महीने पहले ही छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर गए थे। …. राजस्थान के जवान से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बहन की शादी के दो दिन पहले जवान की मौत:ट्रेन की छत पर करंट लगा, जम्मू से तेलंगाना जा रहे थे; फलोदी में होगा अंतिम संस्कार जम्मू-कश्मीर के सांबा में ट्रेन की छत पर चढ़ने के दौरान करंट लगने से फलोदी के जवान की मौत हो गई। वे सिकंदराबाद (तेलंगाना) जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ (पूरी खबर पढ़ें…)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *