उदयपुर | जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी शिवशंकर सेन ने बताया कि प्रतियोगिता में 22 प्रतियोगियों ने भाग लिया और विभिन्न विषयों पर उत्साह पूर्वक अपने विचार व्यक्त किए गए। निर्णायक के रूप में शिवशंकर सेन, विजयलाल बैरवा एवं कपिल कुमार ने भूमिका निभाई। कोटड़ा | शीतला माता मार्ग के किनारे खाली प्लॉट में अजगर दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने करीब 10 फीट लंबे अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। जानकारी अनुसार शीतला माता मार्ग में नदी किनारे खाली प्लॉट में मजदूर सफाई कर रहे थे, तभी उनकी नजर विशाल अजगर पर पड़ी। सूचना मिलने पर वन विभाग गौरव मीना ,वनपाल नाका जुड़ा नरेश खराड़ी ,वनरक्षक जसवंत मीणा की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।


