जवाहर बाल मंच की जिलाध्यक्ष बनी एडवोकेट शबनम:प्रदेशाध्यक्ष ने सौंपी जोधपुर उत्तर की जिम्मेदारी, जल्द तय होगी कार्यकारिणी

कांग्रेस विचारधारा से जुड़े संगठन जवाहर बाल मंच के प्रदेशाध्यक्ष नवल निमावत ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जोधपुर की एडवोकेट शबनम अब्बासी को जोधपुर उत्तर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस शहर उत्तर जिलाध्यक्ष सलीम खान ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट की अधिवक्ता शबनम अब्बासी लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय हैं और कांग्रेस संगठन के प्रति समर्पित रूप से कार्य कर रही है। उनकी इन्हीं सेवाओं को देखते हुए जवाहर बाल मंच के प्रदेशाध्यक्ष निमावत ने अब्बासी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही शबनम को जल्द ही अपनी कार्यकारिणी तय कर प्रदेश संगठन को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *