कुंवारिया को पंचायत समिति बनाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

राजसमंद में कुंवारिया को पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगो ने कुंवारिया के बाजार बंद रख तहसील कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगो ने कुंवारिया को पंचायत समिति मुख्यालय बनाने को लेकर कलेक्टर बाल मुकुंद असावा के नाम तहसीलदार सीताराम बोलीवाल को ज्ञापन सौंपा। कुंवारिया को पंचायत समिति बनाने के लिए कुंवारिया तहसील क्षेत्र की 17 पंचायतों के ग्रामीण एकजुट होकर मुख्य बाजार से होते हुए तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के अनुसार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत एंव पंचायत समितियों के पुनर्गठन की प्रस्तावित सूची जारी की गई। जिसमें कुंवारिया की बजाय कुरज को प्रस्तावित पंचायत समिति बताया गया। जबकि भौगोलिक, प्रशासनिक व आधारभूत संरचना की दृष्टि से कुंवारिया तहसील मुख्यालय ज्यादा प्रभावी है। जनता की मांग ओर ग्रामीण क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए पूर्व में भी पंचायत समितियों के गठन के समय कुंवारिया पंचायत समिति गठन को लेकर सभी आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की गई थी व सभी मानदंडों पर खरी उतरी थी। अंतिम रूप से राज्य सरकार द्वारा इसे मंजूरी नही मिली इसकी घोषणा नही हो पाई ओर लोगो को निराशा हाथ लगी थी। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पुलिस थाना व 15 से अधिक पंचायतें यहां से सीधी जुड़ी हुई है। कुंवारिया पंचायत समिति बनाने पर प्रशासनिक रूप से जनता और सरकार दोनों के लिए लाभदायक होगा व सभी कार्य एक स्थान से हो सकेंगे। जिससे आसपास के 95 राजस्व गांवों व 20 से अधिक ग्राम पंचायत को इसका सीधा फायदा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *