हनुमानगढ़ जिले में बढ़ती गर्मी और हीट वेव से निपटने के लिए प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की अध्यक्षता में सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसके बाद जिला कलेक्टर काना राम ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कलेक्टर ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में धूप में प्रार्थना पर रोक लगाई गई है। स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। शनिवार को विद्यार्थियों को हीट वेव से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। पशुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। निराश्रित पशुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। खेलियों की नियमित सफाई होगी। ऊर्जा विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जलदाय विभाग को 25 अप्रैल से आईजीएनपी में पूर्ण क्लोजर को देखते हुए डिग्गियां भरवाने के आदेश दिए गए हैं। चिकित्सा विभाग ओआरएस और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराएगा। मनरेगा कार्यों के समय में बदलाव किया गया है। सड़क किनारे रहने वालों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, उद्योग महाप्रबंधक आकाशदीप सिद्धू, सीडीईओ पन्नालाल कड़ेला समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


