जवाहर विद्या मंदिर की तुही देव ने तीरंदाजी में जीता सिल्वर मेडल

रांची | एनएमएल केरला पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर में 24 से 27 जुलाई तक चल रहे सीबीएसई ईस्ट जोन आर्चरी चैम्पियनशिप में अंडर-17 श्रेणी के अंतर्गत जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली की कक्षा नवीं की छात्रा तुही देव ने तीरंदाजी में सिल्वर मेडल जीता। पूर्वी क्षेत्र के 20 विद्यालयों की टीमों से 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच तुही देव ने आत्मविश्वास, अनुशासन व कुशलता का परिचय देते हुए यह सफलता अर्जित की। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य समरजीत जाना ने तुही देव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि तुही की यह उपलब्धि हमारे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उसका समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। विद्यालय परिवार व शारीरिक शिक्षकों ने बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *