विश्व आईवीएफ दिवस पर मिराई आईवीएफ सेंटर में विशेष कार्यक्रम

रांची | मिराई फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सेंटर में शुक्रवार को विश्व आईवीएफ दिवस मनाया गया। यह आईवीएफ सेंटर गर्भावस्था संबंधित सेवाओं के लिए अपनी श्रेष्ठता के लिए जाना जाता है। दो वर्षों में मिराई आईवीएफ एवं फर्टिलिटी सेंटर ने रांची एवं झारखंड के बहुत सारे लोगों को माता -पिता बनने का सुख प्रदान किया है। जिसमें से कुछ पेशेंट ऐसे थे जो काफी निराश होने के बाद आए थे। इस विशेष दिन कुछ पुराने पेशेंट भी कार्यक्रम में शामिल हुए। ज्ञातव्य है कि यह सेंटर किसी भी प्रजनन समस्याओं के लिए आधुनिक तकनीकी उपकरणों द्वारा सेवाएं प्रदान करता है। दो वर्षों में मिराई आईवीएफ एवं फर्टिलिटी सेंटर ने बहुत सारे दंपतियों को खुशियां प्रदान कीं और उनके घरों को खुशियों से भर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *