25 पर्वतारोही जलवायु परिवर्तन व साइबर सुरक्षा पर करेंगे चर्चा

हिमालयन कॉन्क्लेव-2025 रांची | हिमालयन कॉन्क्लेव-2025- एवरेस्ट समिट 3.0 का आयोजन 3 और 4 अगस्त को शौर्य सभागार में होने जा रहा है। वन भवन में हआई3 फाउंडेशन के संस्थापक राजीव गुप्ता, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार, आईएफएस परितोष उपाध्याय, रविरंजन, विश्वनाथ शाह, साइबरपीस के सुरेश ने संयुक्त रूप से कहा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन साहस, प्रेरणा और नेतृत्व की कहानियों से भरा रहेगा। इस दो दिवसीय आयोजन का संचालन आई-3 फाउंडेशन कर रहा है, जिसमें साइबरपीस और वन विभाग, झारखंड सरकार भागीदार हैं। इस बार की कॉन्क्लेव की सबसे खास होंगी छोंजन अंगमो, जो 100% दृष्टिबाधित भारतीय महिला हैं। 3 अगस्त को शाम 4 से 7.30 बजे तक आईएमएफ माउंटेन फिल्म फेस्टिवल होगा, जिसमें देश के 10 राज्यों से 14 पुरस्कार विजेता फिल्में दिखाई जाएंगी। 4 अगस्त को सुबह 9:30 से शाम 6:30 बजे तक मुख्य सम्मेलन में संघर्ष, नेतृत्व और बदलाव की असली कहानियां साझा होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *