जशपुर में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल का समापन:CM साय ने की घोषणा; रणजीता स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार, सुविधाएं होंगी बेहतर

जशपुर के रणजीता स्टेडियम में स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। यहां सीएम ने खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा की। स्टेडियम में नए चेंजिंग रूम, बेहतर बैठने की व्यवस्था और अन्य खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बता दें कि प्रतियोगिता में देश के 16 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 3 करोड़ मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार खेलो इंडिया योजना के तहत ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपए देगी। रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपए मिलेंगे। 16 राज्यों के खिलाड़ी शामिल हुए प्रतियोगिता में देश के 16 राज्यों के खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और केरल की टीमें शामिल थीं। फाइनल मुकाबला साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे नागपुर और मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप बैंगलूरू के बीच खेला गया। खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देगी सरकार – CM मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वे खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उनका कहना था कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देते हैं। इस कदम से जशपुर में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीण अंचलों के लोग भी शामिल हुए बता दें कि पांच सालों के लंबे अंतराल के बाद रणजीता स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिससे शहरवासियों और आस-पास के ग्रामीण अंचलों के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।सभी ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का भरपूर आनंद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *