राजनांदगांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न:डोंगरगढ़ में 65% और डोंगरगांव में 70% मतदान; महिलाओं की भागीदारी ज्यादा

राजनांदगांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में रविवार को मतदान संपन्न हुआ। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ और डोंगरगांव में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। डोंगरगढ़ में 65% और डोंगरगांव में 70% मतदान हुआ। डोंगरगढ़ में 263 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई। यहां 4 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद पंचायत सदस्य, 100 सरपंच और 1400 पंच पदों के लिए मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक 64.65% मतदान दर्ज किया गया। इसमें 60.75% पुरुषों और 68.63% महिलाओं ने वोट डाला। डोंगरगांव में 209 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई। यहां 2 जिला पंचायत सदस्य, 20 जनपद पंचायत सदस्य, 76 सरपंच और 1057 पंच पदों के लिए मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक 69.41% मतदान हुआ। इसमें 65.04% पुरुषों और 73.78% महिलाओं ने वोट डाला। मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी मोहित गर्ग ने डोंगरगांव क्षेत्र के खुज्जी, किरगी, नांदिया, करमतरा, दिवानझिटिया और तुमड़ीबोड़ के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मतदान अधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश दिए। सभी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही मतदाता लाइन में लगकर वोट डालने पहुंचे। युवा, महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग सभी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *