जशपुर नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच में से तीन अध्यक्ष पद जीते। जशपुर नगर पालिका में भाजपा के अरविंद भगत ने कांग्रेस के हीरु राम निकुंज को 3,154 वोटों के बड़े अंतर से हराया। यहां भाजपा ने 18 पार्षद सीटें भी जीतीं। पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा की संगीता सिंह ने कांग्रेस की उर्वशी सिंह को 1,450 वोटों से हराया। बगीचा नगर पंचायत में भी भाजपा के प्रभात सेदाम ने कांग्रेस की कांति बाई को 1,342 वोटों के अंतर से पराजित किया। कुनकुरी और कोतबा नगर पंचायत में जीती कांग्रेस कांग्रेस को कुनकुरी और कोतबा नगर पंचायत में सफलता मिली। कुनकुरी में विनयशील गुप्ता ने भाजपा के सुबदल राम यादव को 81 वोटों से हराया। कोतबा में कांग्रेस के हितेंद्र पैंकरा ने भाजपा के उमाशंकर भगत को 92 वोटों से पराजित किया। चुनाव परिणामों के बाद जीत का जश्न पार्षद सीटों के नतीजों में पत्थलगांव में भाजपा को 8, कांग्रेस को 5 और 2 निर्दलीय उम्मीदवार जीते। कुनकुरी में भाजपा के 8 और कांग्रेस के 7 पार्षद विजयी हुए। बगीचा में भाजपा के 8, कांग्रेस के 3 और 4 निर्दलीय पार्षद जीते। कोतबा में कांग्रेस के 8 और भाजपा के 7 पार्षद जीते। चुनाव परिणामों के बाद जीत का जश्न मनाया। नगर पालिका जशपुर में भाजपा की बादशाहत बरकरार जशपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के सबसे मजबूत गढ़ जशपुर में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने अध्यक्ष सहित 18 पार्षद पदों पर विजय पताका लहरा कर अपनी बादशाहत कायम रखी हैं। कुल 11468 मतों में से भाजपा के प्रत्याशी अरविंद भगत को 7191 और कांग्रेस के हीरूराम निकुंज को 4037 वोट मिले। इस तरह भाजपा के युवा प्रत्याशी अरविंद भगत को 3154 वोट से विजय घोषित किया गया। 18 वार्डों पर भाजपा का कब्जा नगर सरकार में इस बार भाजपा ने अपनी पकड़ 2019 की अपेक्षा और मजबूत किया है। 20 वार्डों में से 2019 के चुनाव में भाजपा ने 16 सीटों पर जीत हासिल किया था। इस साल तीन सीटों पर निर्दलीय और एक पर कांग्रेस के पार्षद जीते थे। 2024 के चुनाव में अपने पकड़ को मजबूत करते हुए भाजपा ने 20 में से 18 पार्षद नगर पालिका में पहुंचाने में सफल रही। वार्ड क्रमांक 6 से निर्दलीय प्रत्याशी कमला कुमारी मोची ने भाजपा की प्रत्याशी सविता कुमारी को पराजित किया। वहीं वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस की प्रत्याशी शबनम ने भाजपा प्रत्याशी गीता देवी ठाकुर को पराजित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह क्षेत्र कुनकुरी में कांग्रेस की जीत को पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है, जबकि जशपुर नगर पालिका, बगीचा और पत्थलगांव में भाजपा की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।


