अमृतसर | शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सूचना टेक्नोलॉजी विभाग में चार साल से लेखक की भूमिका निभा रहे जसकरण सिंह को श्री अकालतख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने श्री अकालतख्त सचिवालय का मीडिया सलाहकार मनोनीत किया है। जत्थेदार गड़गज्ज ने जसकरण सिंह को सिरोपा डालकर आज उक्त पद पर बिराजमान किया। श्री अकालतख्त साहिब सचिवालय के इंचार्ज बगीचा सिंह ने बताया कि जसकरण सिंह चंडीगढ़ निवासी एक अर्से से मीडिया से भी जुड़े रहे हैं। एसजीपीसी के साथ जुड़ने से पहले वह साल 2014 तक अग्रेंजी अखबार में सेवाएं निभाते रहे हैं।


