जसकरन बंदेशा ने उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के उप चेयरमैन जसकरन सिंह बंदेशा ने न्यू फोकल प्वाइंट का दौरा किया। इस दौरान न्यू फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान धीरज काकरिया और उनकी टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जोनल मीडिया इंचार्ज अरविंदर सिंह भट्टी, ट्रेड कमीशन हलका पूर्वी के चेयरमैन कपिल चड्डा, कारोबारी रमन कुमार, बलविंदर काला और विश्व सहजपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फोकल प्वाइंट क्षेत्र में उद्योगपतियों को आ रही विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी और इस संबंध में एक मांग पत्र भी सौंपा। जसकरन सिंह बंदेशा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को उद्योगपतियों की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में उद्योग और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही नई औद्योगिक नीति लेकर आ रही है, जिसमें उद्योगपतियों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। दौरे के उपरांत एसोसिएशन की ओर से जसकरन सिंह बंदेशा को सम्मानित भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *