जसवीनस ने बायो टेक्नोलॉजी में पाई पहली पोजीशन

अमृतसर | डीएवी कॉलेज द्वारा यूनिवर्सिटी एग्जाम्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया जा रहा है। कॉलेज के छात्र विभिन्न कक्षाओं में बढ़िया पोजीशन हासिल कर रहे हैं। बीएससी बायो टेक्नोलॉजी के सेमेस्टर पांच में जसवीनस ने यूनिवर्सिटी परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। जसवीनस कौर ने 360 में से 330 अंक अर्जित किए। कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता और बायो टेक्नोलॉजी विभाग के मुखी डॉ. विकास गुप्ता और डॉ. रूपिंदर कौर ने जसवीनस को बधाई दी और उम्मीद की कि छात्र अगले सेमेस्टर में इससे भी बेहतरीन परिणाम लाएंगे। डॉ. अमरदीप गुप्ता ने कहा कि इस बार छात्रों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। प्रो. विकास गुप्ता ने कहा कि कॉलेज में प्लेसमेंट की भरमार है। इस अवसर पर डॉ. साक्षी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *