अमृतसर| पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता इंदरजीत सिंह बासरके ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील की है कि बैसाखी पर बंदी सिंहों को रिहा किया जाए। बासरके ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर कहा कि बैसाखी का पर्व सिर्फ सिखों के लिए नहीं, बल्कि पूरे पंजाब के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। ऐसे में इस दिन पर बंदी सिंहों की रिहाई सिख मानसिकता पर लगे घाव को भरने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह कदम इंसाफ, मानवाधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता और सद्भावना का प्रतीक माना जाएगा। उन्होंने कहा कि सिख कौम ने देश की आजादी में बड़ा योगदान दिया है।


