अमृतसर | उपमंडल अधिकारी चाटीविंड सुधीर चौधरी ने जानकारी दी कि आवश्यक मरम्मत के चलते 11 अप्रैल को अमृतसर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान गिलवाली गेट, गुजरपुरा, भगतां वाला, बाजार गुजर, आवे वाली गली, नगर निगम कॉलोनी और रामदास नगर सहित कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा 66 केवी सुल्तानविंड से चलने वाले 11 केवी फीडर भाई मंझ, सिल्वर स्टेट, गुरुद्वारा साहिब, निशान साहिब चढ़ाने और 200 केवी ट्रांसफार्मर चालू करने के लिए भी बिजली बंद रहेगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी।


