जसोल धाम में श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान और आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त देखरेख में आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के एक अंश के दर्शन कराए गए। यह आयोजन श्री श्री रविशंकर के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को लगभग एक हजार साल पुराना सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के अंश के दर्शन का अवसर मिला। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह अंश पुराने काल से संत-महात्माओं और आचार्यों की देखरेख में संरक्षित रहा है। इसे शिवभक्ति और सनातन आस्था का प्रतीक माना जाता है। यह आयोजन जसोल धाम स्थित श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान परिसर में हुआ। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने ज्योतिर्लिंग अंश के दर्शन किए।


