जसोल संस्थान ने 25 स्कूलों में किया प्रसाद वितरित:6572 छात्रों को मिला प्रसाद, अध्यक्ष ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान ने गणतंत्र दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर संस्थान ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में मां जसोल का प्रसाद (लड्डू) वितरित किया। संस्थान के कार्यक्रम के तहत 25 स्कूलों में यह सेवा कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। इसमें 6572 छात्र-छात्राओं को मां जसोल का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सेवा भावना, सामाजिक समरसता, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना जैसे मूल्यों का संचार करना था। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष रावल किशन सिंह जसोल ने गणतंत्र दिवस को देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया। रावल किशन सिंह जसोल ने कहा कि इसी दिन भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बना और संविधान लागू हुआ, जिसने देश को सशक्त, समानतामूलक एवं न्यायप्रिय व्यवस्था प्रदान की। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि वर्तमान भारत उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान की अमूल्य देन है। संस्थान अध्यक्ष द्वारा प्रेषित संदेश में यह भी कहाा गया कि यह आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक मूल्यों, अनुशासन, नैतिकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के संस्कारों को सुदृढ़ करने का एक विनम्र एवं सार्थक प्रयास है। संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसरों पर विद्यालयों में इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से बच्चों को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *