यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में जलाने के विरोध में दिनभर चक्काजाम, पथराव और आत्मदाह की कोशशि होती रही। देर रात 11 बजे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद बताया कि अभी कचरा जलाया नहीं जाएगा। जनभावनाओं को कोर्ट के समक्ष रखेंगे। उस आधार पर ही बाद में कोई निर्णय होगा। बैठक में दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहे। सीएम ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने वैज्ञानिक रिपोर्टों के आधार पर पीथमपुर को कचरे के निस्तारण के लिए चुना है। कचरा फिलहाल केवल डंप किया गया है। उन्होंने अपील की कि लोग अफवाहों और गलतफहमियों से बचें। इस बैठक में तय किया गया कि सबसे पहले भाजपा अपनी पार्टी के कैडर और कार्यकर्ताओं को यूका कचरा मामले पर भरोसे में लेगी। पार्टी के तीन बड़े नेता शनिवार को संभागवार पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। चक्काजाम के लिए सड़कों पर पत्थर रखे, वाहन भी लगाए ग्रामीण लगातार पथराव करते रहे रामकी के आसपास 100 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू… दोपहर में भीड़ रामकी इनवायरो परिसर की ओर बढ़ने लगी। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोग पहाड़ी वाले रास्ते से होकर रामकी कंपनी तक पहुंच गए। पहाड़ी क्षेत्र में पथराव हुआ। बाद में प्रशासन ने रामकी परिसर के आसपास 100 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी।


