जहां एंट्री बैन थी, वहां मेहमान बने जवान…:दुर्दांत नक्सली हिड़मा के गांव में शादी, विदाई में भाई बनकर थिरके CRPF जवान, शगुन भी दिया

नक्सलियों के गढ़ और माओवादियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर हिड़मा के गांव पूवर्ती में नई तस्वीर सामने आई है। दरअसल, दुर्दांत नक्सली माड़वी हिड़मा और नक्सली देवा के गांव पूवर्ती में एक बेटी का विवाह हुआ। इसी बीच दुल्हन को याद आया कि गांव में मौजूद सीआरपीएफ कैंप में तैनात जवानों को उसने भाई बनाया है, फिर दुल्हन विदाई से पहले कैंप में जवानों के पास पहुंची। बहन को दुल्हन के जोड़े में देखकर जवान भी खुश हो गए। पहले तो वे खुशी में जमकर झूमे। इसके बाद जवानों ने दुल्हन को आशीर्वाद के साथ ही शगुन भी दिया। इस दौरान सभी की आंखें खुशी में नम हो गईं। इसके बाद जवानों ने ग्रामीणों के साथ नाचते-गाते ठीक उसी तरह दुल्हन को विदाई दी, जैसे वह उनकी अपनी सगी बहन हो। बता दें कि पूवर्ती की बेटी की शादी टेकलगुड़ेम के युवक के साथ मंगलवार को हुई। बटालियन के कमांडेंट राकेशचंद्र शुक्ला, सहायक कमांडेंट अजय सिसोदिया व अजय त्यागी सहित जवान शादी में शामिल होने पहुंचे। पुलिस-जवानों को देखते ही भाग जाते थे गांव वाले
जिस इलाके के लोग पहले पुलिस और जवानों को देखते ही दूर भाग जाते थे और उन पर जानलेवा हमले करते थे। यहां सुरक्षाबलों का आना मना था। अब इसी इलाके में जवान विवाह समारोह में शामिल हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *