बस्तर में 9 आईपीएस का ट्रांसफर राबिन्सन नारायणपुर के नए एसपी

बस्तर में 9 आईपीएस का ट्रांसफर बुधवार देर शाम कर दिया गया है। इसमें नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार को पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है। वहीं अब इस जिले के एएसपी राबिन्सन गुरिया को प्रमोट कर एसपी बना दिया गया है। दंतेवाड़ा की एएसपी पूजा कुमार को बिलासपुर एसपी रेडियो, एएसपी बीजापुर मयंक गुर्जर को छसबल बीजापुर का सेनानी बना दिया गया है। वहीं डीएसपी दुर्ग चिराग जैन को एडिशनल एसपी मोहला मानपुर, एएसपी दंतेवाड़ा राजनला स्मृतिक को एसटीएफ बघेरा का एसपी बनाया गया है। एसडीओपी भानुप्रतापपुर संदीप कुमार को नारायणपुर के छसबल का सेनानी बनाया गया है। एएसपी सुकमा उमेश प्रसाद गुप्ता को धनोरा छसबल का सेनानी और एआईजी नवा रायपुर विकास कुमार को वहीं विशेष शाखा सूचना का एसपी बनाया गया है। अब प्रदेश में तबादले 30 जून तक हो सकेंगे प्रदेश में सरकारी विभागों में अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण 30 जून तक हो सकेंगे। पहले इसकी अंतिम तिथि 25 जून थी। नवा रायपुर मंत्रालय से बुधवार को जीएडी ने एक आदेश जारी किया है। अब 30 जून तक जिला स्तर और शासन स्तर पर स्थानांतरण हो सकेंगे। इस तारीख तक इच्छुक कर्मचारी जिला या शासन की वेबसाइट पर अपने आवेदन अपलोड कर सकेंगे। स्थानांतरण की ‌शेष शर्तें यथावत रहेंगी। जीएडी सचिव रजत कुमार ने यह आदेश निकाला है जो सभी विभागों को भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *