जांगड़ा पोरवाल समाज का 14वां वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित:765 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया, कई जोड़ों की शादी तय हुई

मंदसौर में रविवार को जांगड़ा पोरवाल समाज का 14वां वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें 765 युवक-युवती शामिल हुए। इस आयोजन में एक ही दिन में कई रिश्ते विवाह की डोर में बदलने के लिए सहमत भी हो गए। परिचय सम्मेलन में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई प्रति से समाजजन सम्मिलित हुए। इस साल 915 पंजीयन हुए थे, जिसमें से 765 प्रत्याशियों और उनके अभिभावकों ने आयोजन में सहभागिता करते हुए अपने लिए योग्य वर वधू का चयन किया। मीडिया प्रभारी जितेश फरक्या और दिलीप सेठिया ने बताया कि आयोजन में 37 कक्ष बनाए गए थे। जिसमें युवक-युवतियों का परिचय हुआ और यहीं पर समाज के वरिष्ठ जन और मातृशक्ति मेल मिलन समिति के रूप में मौजूद थे, जो रिश्तों की डोर को बढ़ने में समन्वय की भूमिका निभा रहे थे। कई अभिभावकों ने एक ही दिन में रिश्तों को तय कराया। जिसके चलते परिचय सम्मेलन सार्थक हुआ और दिन भर में कई रिश्ते तय हो गए । दीप प्रज्वलन कर हुआ शुभारंभ परिचय सम्मेलन का शुभारंभ पंडित सत्यनारायण शर्मा के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेशजी व माता लक्ष्मीजी का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि पोरवाल महासभा अध्यक्ष मुकेश पोरवाल (नीमच) , पोरवाल समाज सुवासरा के पूर्व अध्यक्ष पीरुलाल डबकरा, मुकेश काला, महासभा पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, पिपलिया मंडी चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश चौधरी, पोरवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सेठिया, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, मंदसौर नगर पालिका सभापति शांति दिनेश फरक्या, मंदसौर महासभा पूर्व अध्यक्ष रामविलास संघवी शामगढ़, इंजीनियर रामगोपाल गुप्ता, कुसुम सेठिया, रेखा उदिया मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *