जांच के बाद शाहपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला:शादी का दबाव बना रहे युवक के घर से छात्रा ने लगाई थी छलांग

शाहपुरा में छत से कूदकर खुदकुशी करने वाली 16 साल की छात्रा के मामले में पुलिस ने उसे परेशान करने वाले युवक पर मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक उस पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। घटना वाले दिन छात्रा युवक से बात करने उसके घर पहुंची थी। यहां युवक ने छात्रा को इतना परेशान किया कि उसने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।
थाना प्रभारी लोकेंद्र ठाकुर ने बताया कि घटना 25 नवंबर की है। हबीबगंज क्षेत्र में रहने वाली छात्रा की पहचान एक युवक से थी। कुछ समय पहले छात्रा के परिजनों को इसका पता चला। उन्होंने बेटी को युवक से दूर रहने की समझाइश दी। इसके बाद छात्रा ने युवक से बात करना बंद कर दिया, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वह लगातार छात्रा को कॉल और मैसेज करता था। इससे परेशान छात्रा 25 नवंबर के दिन युवक को समझाने उसके घर पहुंची थी। यहां भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने छात्रा से कुछ ऐसा कह दिया, जिससे घबराकर छात्रा ने उसके घर से ही छलांग लगा दी थी। आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां उसकी मौत हो गई थी।
फुटेज देखे, सीडीआर खंगाली तब पता चला
जांच के दौरान छात्रा के परिजनों ने पुलिस को दिए बयानों में लड़के के बारे में बताया। इस आधार पर पुलिस ने घटना वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली गई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *