जांजगीर चांपा जिले के नैला स्थित गायत्री मंदिर के पास 14 अगस्त को नया पुलिस सहायता केंद्र खोला जाएगा। यह केंद्र विधायक व्यास कश्यप की पहल और SP विजय पांडे के दिशा-निर्देश पर स्थापित किया जा रहा है। इस केंद्र में 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। यह कदम शहर में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए उठाया गया है। नागरिक यहां असामाजिक तत्वों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकेंगे। विधायक व्यास कश्यप और SP विजय पांडे ने उमेश कश्यप, पार्षद अरमान खान और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। नैला स्टेशन के आस-पास के क्षेत्र में पुलिस सहायता केंद्र की लंबे समय से मांग की जा रही थी। केंद्र की स्थापना से रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले लोगों पर भी निगरानी रखी जा सकेगी। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के लिए विधायक व्यास कश्यप और पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया है। एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 के तहत बड़ा वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू किया गया है। बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत औराईकला में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने पौधरोपण कार्यक्रम का नेतृत्व किया। जिला प्रशासन और प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से इस परियोजना को अंजाम दिया जा रहा है। 25 हेक्टेयर भूमि पर तीन चरणों में कुल 25 हजार पौधे लगाए जाएंगे। प्रकाश इंडस्ट्रीज पेड़ों की फेंसिंग, पानी और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेगी। पहले चरण में 12 अगस्त को अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इनमें आम, करंज, आँवला, अर्जुन, शीशम, सफेद सिरसा, काला सिरसा, पीपल, आकेसिया और कटहल शामिल हैं। ये सभी छायादार और औषधीय महत्व के पौधे हैं। कलेक्टर महोबे ने कहा कि खाली स्थानों पर पौधे लगाकर हरियाली करना स्थायी समाधान है। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि इस पहल से अतिक्रमण से जमीन की सुरक्षा होगी। साथ ही गांव हरा-भरा बनेगा। ग्रामीणों ने पौधों की सुरक्षा का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष शारदा सनत देवांगन, जनपद पंचायत सदस्य यादमती पंचराम रात्रे, द्रौपदी रमाकांत साहू, सरपंच औराईकला अल्का सुदीप रात्रे, जिला खनि अधिकारी अनिल साहू, डिप्टी कलेक्टर पवन कोसमा और जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


