पेंड्रा अग्रवाल महिला मंडल में नई कार्यकारिणी:संतोष महलवाला अध्यक्ष और सीमा पसारी बनीं उपाध्यक्ष

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अग्रवाल महिला मंडल का चुनाव संपन्न हुआ। पेंड्रा के अग्रसेन भवन में आयोजित बैठक में महिला अग्रवाल समाज ने सर्वसम्मति से संतोष महलवाला को अध्यक्ष और सीमा पसारी को उपाध्यक्ष चुना है। अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नेहा पवन अग्रवाल को सचिव, नीलम गोयनका को कोषाध्यक्ष और रीता पसारी को सहसचिव नियुक्त किया गया। संरक्षिका गायत्री पसारी और सत्यभामा गोयल ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। निवर्तमान अध्यक्ष प्रमिला महलवाला ने भी नई टीम को शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष महलवाला ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी सदस्यों के साथ मिलजुल कर काम करने का संकल्प लिया। उपाध्यक्ष सीमा पसारी ने कहा कि वे समाज हित में कार्य करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *