जांजगीर-चांपा में नशीली दवाओं पर कार्रवाई:134 नशीली सिरप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.65 लाख का माल जब्त

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सिवनी में पुलिस ने नशीली दवाओं की बिक्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो बिक्रेताओं और एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर चांपा पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने पहले नीतेश देवांगन (22) को पकड़ा। उसके पास से 60 वन रेक्स सिरप बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपने साथी मेवालाल राठौर (26) का नाम बताया। तीन आरोपियों से नशीली सिरप के साथ 1.65 लाख रुपए सामान जब्त पुलिस ने मेवालाल को भी दबोच लिया। उसके पास से भी 60 वन रेक्स सिरप मिली। दोनों आरोपियों ने सप्लायर महेंद्र साहू (36) का नाम बताया। तकनीकी मदद से पुलिस ने हाथनेवार से महेंद्र को गिरफ्तार किया। उसके पास से 14 वन रेक्स सिरप मिली। पुलिस ने तीनों आरोपियों से कुल 134 वन रेक्स सिरप, 18,370 रुपए की नकदी, एक स्कूटी और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कीमत करीब 1.65 लाख रुपए है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *