कोंडागांव जिले के मड़ानार गांव में रहने वाले 8 साल के मनराज के दिल में छेद था, जिसे गांव के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के बाद रायपुर के एसएमसी हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया।नवंबर 2024 में उसकी कार्डियोथोरेसिक और वेस्कुलर सर्जरी सफल रही। सर्जरी के लिए लाखों रुपए की जरूरत थी, जो गरीब परिवार के लिए जुटाना मुश्किल था। सर्जरी का पूरा खर्च 1 लाख 59 हजार रुपए आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार ने वहन किया। स्थानीय डॉक्टरों से इलाज के बाद कोई फायदा नहीं मनराज को जन्म से ही सर्दी-खांसी की शिकायत थी। स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार आंध्र प्रदेश के एक निजी अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि उसके हृदय में छेद है। परिजनों ने जताया आभार अब मनराज पूरी तरह स्वस्थ है और अपने दोस्तों के साथ खेल-कूद सकता है। उसके माता-पिता खेलसिंग नाग और सुगन्तीन नाग सरकारी योजना का आभार व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह योजना दूरदराज के क्षेत्रों में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में मददगार है।


