जांजगीर-चांपा में पत्नी के चरित्र पर उठाए सवाल:आरोपी ने पति का सिर दीवार से टकराया, इलाज के दौरान मौत; एक माह बाद गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बलौदा के वार्ड नंबर 11 रामनगर में एक माह पुराने हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी गोपाल सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मृतक ने आरोपी और पत्नी को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थी। क्या था मामला 12 अप्रैल को शिव शंकर सारथी अपने घर के पास घरेलू विवाद के चलते गाली-गलौज कर रहा था। आसपास के लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की और गाली-गलौज से मना भी किया। इस दौरान गोपाल सारथी वहां पहुंचा, जिसके बाद शिवशंकर ने उसके और अपनी पत्नी के बीच संबंध को लेकर आपत्तिजनक बातें कही। इस बात से नाराज गोपाल ने मारपीट शुरू कर दी। गुस्से में आकर गोपाल ने शिवशंकर को दीवार पर धक्का दे दिया और हाथ-मुक्के से जमकर पीटा। सिर पर गंभीर चोट लगने से शिवशंकर बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे पहले बलौदा सीएचसी और फिर हालत बिगड़ने पर बिलासपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 16 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। जांच और गिरफ्तारी बलौदा पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में मामला गंभीर नजर आने पर धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया। परिजनों ने एसपी विजय पांडेय से मिलकर सीसीटीवी फुटेज दिखाया, जिसमें घटना की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी गोपाल सारथी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गोपाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *