जांजगीर-चांपा में मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे ध्वजारोहण:स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी; कलेक्टर-SP ने किया निरीक्षण

जांजगीर चांपा जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। शासकीय हाई स्कूल मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। कलेक्टर जन्मेजय महोबे और SP विजय कुमार पांडेय ने आज अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मुख्य अतिथि की भूमिका में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। अधिकारियों ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है। मुख्य अतिथि का आगमन सुबह 8:59 बजे होगा। ध्वजारोहण ठीक 9 बजे होगा। इसके बाद राष्ट्रगान और सलामी होगी। मंत्री वर्मा 9:10 बजे मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ेंगे। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम 9:25 बजे से शुरू होंगे। पुरस्कार वितरण 9:55 बजे तक चलेगा। समारोह का समापन 10:15 बजे होगा। कलेक्टर और एसपी ने बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग और प्रवेश द्वार की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *