79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एतिहासिक मोरहाबादी मैदान में शुरुवार को राज्यपाल और दुमका में प्रमंडलीय आयुक्त राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं, 10 जिलों में विभागीय मंत्री, जबकि शे जिलों में वहां के उपायुक्त तिरंगा फहराएंगे। झंडोत्तोलन के लिए मंत्रियों के जिले भी तय कर दिए गए हैं। सभी अपने-अपने निर्धारित जिला मुख्यालयों में पहुंच चुके हैं। फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद अंतिम परेड समेत स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के निधन के कारण इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले सरकारी आयोजनों में कई परिवर्तन किए गए हैं। राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बार उपस्थित नहीं रहेंगे। अपने पिता दिशोम गुर शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म के कारण वे नेमरा में हैं। उनकी जगह राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार झंडोत्तोलन का दायित्व पूरा करेंगे। राज्य सरकार के आह पर राज्यपाल पूर्व में ही अपनी अनुमति दे चुके हैं। ऐसे में राज्यपाल दुमका नहीं जा पाएंगे। दुमका में उनकी जगह 15 अगस्त को वहां के प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद दादेल झंडोत्तोलन करेंगे। 10 मंत्री अलग-अलग जिलों में करेंगे झंडोत्तोलन, तैयारियां पूरी राज्य सरकार के 10 मंत्री विभिन्न जिलों में झंडोत्तोलन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित मंत्री के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली ग. हैं। वहीं शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन अभी दिए ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। इस कारण पूर्व। सिंहभूम के डीसी जमशेदपुर में झंडोत्तोलन करेंगे।


