जांजगीर चांपा में होगी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना:100 से बढ़ाकर 220 बेड का अस्पताल, बाईपास रोड भी बजट में शामिल

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को राज्य का बजट पेश किया। इस बजट में जांजगीर-चांपा जिले को कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं मिली हैं। जिला अस्पताल का विस्तार कर इसे 100 से बढ़ाकर 220 बेड का किया जाएगा। जिले में पहली बार नर्सिंग कॉलेज की स्थापना होगी। साथ ही इंडस्ट्रियल पार्क, स्मार्ट फूड पार्क और साइबर थाना भी स्थापित किए जाएंगे। लंबे समय से मांग की जा रही बाईपास रोड को भी बजट में शामिल किया गया है। बीजेपी ने बजट का किया स्वागत बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने वित्त मंत्री के इस फैसले को दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पहले ही मेडिकल हॉस्पिटल की मंजूरी दे चुकी है। बीजेपी जिला मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। प्रदेश के सभी 33 जिलों के विकास के बारे में सोचा गया है। नगर निकाय क्षेत्रों को लिंक रोड से जोड़ने और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए 1,65,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कांग्रेस ने बताया निराशाजनक जांजगीर-चांपा के विधायक व्यास कश्यप ने बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि कई कार्यों की स्वीकृति मिलने के बाद भी प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिल पाती है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पिछले बजट में नैला पश्चिम कैबिन में ओवर ब्रिज का निर्माण, चांपा हसदेव नहीं में नया पुल निर्माण की घोषणा के बाद भी प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है। बजट में किसानों, बेरोजगार और कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं मिलने का आरोप भी लगाया। बीजेपी नेता रवि पांडेय ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश के विकास के लिए ऐतिहासिक बजट पेश किया है। इस बजट में जांजगीर चांपा जिला को भी विशेष पैकेज में शामिल किया है। जिसके कारण अब जिला अस्पताल 220 बिस्तर का, इंडस्ट्रीयल पार्क और लिंक रोड बनने से जिलेवासियों को लाभ मिलेगा, इसके लिए उन्होंने वित्त मंत्री को धन्यवाद दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *