जांजगीर नैला नगर पालिका में नई टीम तैयार:अध्यक्ष रेखा गढ़ेवाल समेत 25 पार्षदों ने ली शपथ, सभी वार्डों में समान विकास का वादा

जांजगीर नैला नगर पालिका में आज नए अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। नगर पालिका की नई अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल के साथ 25 पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधायक नारायण चंदेल और बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सांसद जांगड़े ने बीजेपी की जीत का श्रेय केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दिया। सभी वार्डों में बिना भेदभाव होगा विकास नई अध्यक्ष रेखा गढ़ेवाल ने शपथ लेने के बाद कहा कि वे नगर के सभी वार्डों में बिना भेदभाव विकास कार्य करवाएंगी। नगर पालिका चुनाव प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह ने इस जीत को विकास की जीत बताया। उन्होंने अपने दिवंगत पिता दिलीप सिंह जूदेव के विकास के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। नगर पालिका चुनाव में बीजेपी ने 15 सीटें जीतीं। कांग्रेस को 9 सीटें मिलीं। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती। सभी निर्वाचित पार्षदों ने एक साथ शपथ लेकर नगर के विकास के लिए कार्य करने का वादा किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *